MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा की शुरुआत के साथ ही आंधी-बारिश का दौर भी तेज हो गया है, जिससे तापमान बढ़ने की बजाए कम हुआ है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 27 मई को भी प्रदेश में आंधी-बारिश का क्रम जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को इंदौर, छिंदवाड़ा, शहडोल सहित 28 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसलिए अगले कई दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार 27 मई को सतना, रीवा, इंदौर, छिंदवाड़ा, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और उमरिया में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
कल बुधवार 28 मई को इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम सहित 30 से ज्यादा जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।








