तिरंगा भारत की शान: अतुल पाठक

तिरंगा भारत की शान है,
माँ भारती की अमिट पहचान है

हम देशप्रेमियों के दिल की धड़कन,
यही हमारी जान है

हिम शिखर पर लहराता,
गौरव राष्ट्र का बतलाता

हर हिन्दुस्तानी दिल का,
बढ़ाता ये सम्मान है

इसकी खातिर हर फौजी,
देना अपनी जान है

हर देशभक्त का सपना,
तिरंगे का मान है

जो शौर्य की गाथा रचता,
वो दहाड़ता हिन्दुस्तान है

हर हिन्दवासी की जान,
और वतन का अभिमान है

तिरंगा भारत की शान है,
माँ भारत की अमिट पहचान है

अतुल पाठक ‘धैर्य’
हाथरस, उत्तर प्रदेश
संपर्क- 7253099710